वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी का प्रभाव बढ़ता देखकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। धूप से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगाया गया है। अब दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं को चिलचिलाती धूप से किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु बिना किसी कष्ट के भगवान श्री विश्वेश्वर का शांतिपूर्वक दर्शन कर सकेंगे। ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या तथा कतार की लंबाई बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया है कि यदि श्रद्धालुओं के साथ छोटे बच्चे या बुजुर्ग हों तो उन्हें भी आरामपूर्वक प्रतीक्षा करने में कठिनाई न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.