वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। वासंतिक नवरात्र की द्वितिया तिथि पर शुक्रवार को विश्वनाथ धाम में भी विशेष पूजन अर्चन किया गया। अमावस्या युक्त क्षयवति प्रतिपदा पर स्थापित कलश का पूजन मंदिर के अर्चकों द्वारा विधि-विधान से किया गया। मंदिर के शास्त्रियों ने दुर्गा पाठ के माध्यम से भगवती की आराधना की। दुर्गा पाठ पूरे नवरात्र भर किया जाएगा। साथ ही मंदिर न्यास के संकल्प के अनुसार दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी एवं मां विशालाक्षी के निमित्त पूजन एवं शृंगार सामग्री भेंट की गई। ज्येष्ठा गौरी एवं मां विशालाक्षी मंदिर के लिए उक्त सामग्री प्रेषित किए जाने से पूर्व उन्हें बाबा विश्वनाथ को अवलोकित कराया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र की प्रत्येक तिथि पर पूजित होने वाले गौरी स्वरूप के निमित्त पूजन एवं शृंगार...