वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार से लागू ऐप आधारित व्यवस्था पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इसे आस्था पर प्रहार बताते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ के दरबार को व्यापार का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे काशी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम जीवंत नगरी काशी, जहां हर गली में शिव का वास माना जाता है। वहां अब आस्था को प्रशासनिक आदेशों और डिजिटल बाधाओं में कैद करने की कोशिश की जा रही है। यहां दर्शन व्यवस्था कभी मोबाइल ऐप, पासवर्ड और तकनीकी जाल पर आधारित नहीं रही। यहां सदियों से श्रद्धा, विश्वास, परंपरा और सरलता ही प्रवेश का माध्यम रही है लेकिन वर्तमान प्रशासन ने बाबा के दरबार को कॉरपोरेट मॉडल ...