वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विश्वनाथ धाम की दो किलोमीटर की परिधि में आने के कारण बेनियाबाग बकरा मंडी को सील किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के मुताबिक मंडी सील होने की मुख्य वजह मंडी संचालन में अनुबंध की शर्तों का पालन न करना है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सभागार में मीडिया से बातचीत में नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ हिमांशु नागपाल ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर से दो किमी परिधि में होना बकरा मंडी के सील होने का एक कारण है लेकिन वहां क्षमता से ज्यादा पशुओं को रखा जा रहा था। मंडी संचालक की ओर से बेहतर सफाई के भी इंतजाम नहीं किए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कैंट मालगोदाम होगा बनारसी साड़ी के कारोबार का केंद्र ये सब एनओसी निरस्त करने के कारण बने। मंडी संचालक के बारे में कई शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि मंडी सी...