विश्वनाथ धाम और सोमनाथ मंदिर गौरव के प्रतीक : योगी
वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय आत्मगौरव के पुनर्जागरण का शंखनाद है। काशी विश्वनाथ धाम और सोमनाथ मंदिर भारत के गौरव के प्रतीक हैं। दोनों एक संदेश देते हैं कि सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने धाम के त्र्यम्बकेश्वर सभागार में जनप्रतिनधियों और प्रबुद्धजन के साथ सोमनाथ मंदिर (गुजरात) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष महापूजा, कुंभाभिषेक, ध्वजारोहण, पुष्पवृष्टि आदि का सजीव प्रसारण देखा और संबोधन सुना। उन्होंने प्रबुद्धजनों को संबोधित करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.