वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर दुकानदारों और पुलिस प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ गई है। गुरुवार की देर शाम सरस्वती फाटक (गेट नंबर-2) को पुलिस प्रशासन ने बंद करवा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि गेट बंद करने का कारण पूछा गया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। नाराज़ होकर कॉरिडोर के सरस्वती फाटक के दुकानदार एकजुट हो गए और विरोधस्वरूप दुकानें बंद कर दीं। मामले की जानकारी पर मंदिर प्रशासन ने व्यापारियों को शुक्रवार को वार्ता के लिए बुलाया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक बातचीत नहीं हो जाती, तब तक सरस्वती फाटक की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एसडीएम शम्भु शरण ने बताया कि व्यापारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

हिंदी हिन्दु...