लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना स्थित विश्वनाथ एकेडमी आशियाना में शाखा ताइक्वांडो के नव प्रशिक्षुओं के लिए वह पल बेहद खास रहा, जब उन्हें पहली बार यलो बेल्ट पहनाई गई। स्कूल परिसर में आयोजित बेल्ट वितरण समारोह में 20 खिलाड़ियों को यलो बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मो.नदीम (अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो पदक विजेता) एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, 11 गोरखा रेजीमेंट) रहे। उन्होंने जैसे ही खिलाड़ियों को उनकी पहली बेल्ट पहनाई, उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलकने लगी। इससे पूर्व विश्वनाथ एकेडमी आशियाना की प्रधानाचार्य चारु खरे,संजय मिश्रा, आकांक्षा विश्वकर्मा, अतुल यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.