बरेली, जून 7 -- बरेली। शहर के सुभाषनगर क्षेत्र के विश्वनाथपुरम में पिछले तीन दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की कगार पर है, जिसके कारण करीब एक हजार की आबादी रोजाना तरह प्रभावित हो रही है। गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों के सामने न सिर्फ रोजमर्रा के काम निपटाने का संकट खड़ा हो गया है, बल्कि गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...