बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के विश्वनाथनगर मोहल्ला में बुधवार को दिनदहाड़े झपटमार गिरोह के बाइक सवार बदमाशों ने बिहार ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत शाखा प्रबंधक चंद्र किशोर सिंह का थैला झपट लिया। थैले में नगद 25 हजार रुपये, दो स्मार्ट फोन, आधार कार्ड, चेकबुक व पैन कार्ड था। पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित रिटायर सेवानिवृत शाखा प्रबंधक ने बताया कि वह अपने आवास शिवपुरी पोखरिया से दीपशिखा सिनेमा हॉल के रास्ते विश्वनाथनगर मोहल्ला स्थित अपनी बेटी के आवास पर जा रहा था। हाथ में झोला था। उसके अंदर नगद 25 हजार रुपये व फोन थे। हाथ में झोला लेकर पैदल ही जा रहा था कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से झोला झपटकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जिस जगह झपटमारी की घटना हुई है उस जगह निगम का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.