फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एक शाम-भारतीय संस्कृति के नाम आयोजन किया गया। इसमें प्रख्यात कथक कलाकार विश्वदीप शर्मा ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वदीप शर्मा ने शास्त्रीय कथक की सौंदर्यपूर्ण अभिव्यक्ति से भारतीय सांस्कृतिक विरासत की गरिमा को सजीव कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रिड ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के सदस्य एवं एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें फाउंडेशन बैच के ट्रेनी, एमबीए तथा पीजीडीसी के विद्यार्थियों सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान निदेशक (ट्रेनिंग) डॉ. इंदु महेश्वरी द्वारा मां सरस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.