कन्नौज, फरवरी 15 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बे के आरकेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विश्वगुरु हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में रमेश जी उपस्थित रहे। उनके साथ अंकित गौरव ने भी मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य समाज की संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गौरव द्विवेदी द्वारा किया गया, जबकि संचालन देव प्रकाश पालीवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ.सरित द्विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.