नई दिल्ली, मार्च 24 -- ईरान और अमरिका-इजरायल के बीच पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे भारत के लिए बड़ा झटका बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडियी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जो कि युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। भारत की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जयराम रमेश ने कहा कि अगर ये रिपोर्ट सही हैं तो इसके लिए पूरी तरह से स्वघोषित विश्वगुरु जिम्मेदार हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा, 'प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की कई रिपोर्टों ने पाकिस्तान को उन मध्यस्थों में से एक बताया है, जिनका इस्तेमाल एक तरफ अमेरिका और इज़रायल तथा दूसरी तरफ ईरान के बीच किया जा रहा है। यदि ये रिपोर्टें सही हैं, तो यह भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.