लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्वकर्मा समाज के अधिकारियों ने शुक्रवार को पावरगंज चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने नेताजी के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा समाज लोहरदगा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार कर्मकार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य डीसी कर्मकार, सचिव अमरेश विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, जवाहर विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, वरुण विश्वकर्मा, सहित कई अन्य सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.