औरैया, मार्च 16 -- औरैया, संवाददाता। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में शहर के ब्रह्मनगर स्थित मैथिल आदर्श विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली पर्व की बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोगों में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना मजबूत होती है। संगठन के जिलाध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठन में ही शक्ति निहित होती ...