बलिया, मार्च 29 -- बलिया। जिले के बहादुर क्षेत्र में रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामअवध शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन भृगु कॉरिडोर में स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए। उन्होंने समाज की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए जिले में छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। कहा कि हक और अधिकार मांगने से नहीं, बल्कि संघर्ष से प्राप्त होते हैं। इस मौके पर सत्येन्द्र शर्मा, लल्लन शर्मा, रामगोविन्द प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, हृदयानंद शर्मा आदि थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.