विश्वकर्मा समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
हजारीबाग, जून 24 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि । विश्वकर्मा समाज की जिला कमेटी की बैठक परिसदन भवन में बुधवार को यदु राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा मौजूद थे । मौके पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण करने और जिला सम्मलेन के आयोजित करने पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालय में विश्वकर्मा भवन निर्माण करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष यदु राणा ने कहा कि जिला मुख्यालय में विश्वकर्मा भवन का निर्माण किया जायगा। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष महादेव राणा व मंच संचालन जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.