कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सोनार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी ट्रेड के पारंपरिक कारीगरों को 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत सफल प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक तकनीक पर आधारित उन्नत किस्म के टूलकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद के इच्छुक व कुशल कारीगर उक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वेबसाइट msme.gov.in पर 17 जुलाई तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष अथवा उससे अधिक होनी चाहिए तथा वह संबंधित ट्रेड में कार्यरत होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा श्रम सम्मान य...