बलिया, मई 3 -- बलिया। पारंपरिक कारीगरों की कौशल वृद्धि और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल खुल गया है। उपायुक्त उद्योग चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी https://msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत मोची, सोनार, टोकरी बुनकर, नाई, बढ़ई और राजमिस्त्री जैसे ट्रेड में चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद आरपीएल प्रमाणन के साथ निःशुल्क टूलकिट प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, युवा स्वरोजगार योजना व ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत ऋण सुविधा भी मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होना जरूरी है। साथ ही वह उत्तर प्रदेश का निवासी तथा पिछले दो वर्षों में टू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.