कुशीनगर, जुलाई 1 -- पडरौना। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के पारंपरिक कारीगरों से 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक विभागीय पोर्टल www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग प्रवीन मौर्य ने बताया कि योजना के अंतर्गत दर्जी, बढ़ई, लोहार, नाई, राजमिस्त्री एवं हलवाई ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों के कौशल का उन्नयन कर उन्हें स्वरोजगार व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...