प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने रोजगार को सशक्त बना सकें।इस योजना में दर्जी, लोहार, बढ़ई, नाई, हलवाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, सोनार, टोकरी बुनकर, धोबी और मोची समेत विभिन्न ट्रेडों को शामिल किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को UPMSME Portal पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- ओडीओपी योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.