विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को बांटी टूलकिट
गोंडा, अगस्त 17 -- गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में डीएम प्रियंका निरंजन ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। उन्होंने लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हुनर को रोजगार का माध्यम बनाकर युवा अपने साथ परिवार को भी आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, विभागीय कर्मचारी और योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.