विश्वकर्मा श्रम सम्मान और ओडीओपी योजना के साक्षात्कार 27 जुलाई से
प्रयागराज, जुलाई 25 -- उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण व टूलकिट योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने 27 से 31 जुलाई तक विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है। 27 जुलाई को दर्जी ट्रेड, 28 जुलाई को हलवाई व टोकरी बुनकर, 29 जुलाई को लोहार, बढ़ई, नाई एवं राजमिस्त्री तथा 30 जुलाई को कुम्हार, सोनार, धोबी व मोची ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसी दिन ओडीओपी योजना के समस्त ट्रेडों के अभ्यर्थियों का भी चयन किया जाएगा। 31 जुलाई को सभी ट्रेड के छूटे हुए अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.