रांची, जुलाई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पुराना विधानसभागार में हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सर्वसम्मति से 20 से 24 सितंबर तक हरमू मैदान में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पांच दिनी मेला से समाज के लोगों के बीच रोजगार का अवसर बढ़ेगा। तय किया गया कि संगठन की ओर से सभी जिला में अभियान चलाकर समाज के एक लाख लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। सभी जिला मुख्यालय में सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...