वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक आस्थान चांदपुर में एमएसएमई की ओर से पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें विभिन्न कुटीर उद्यमियों के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। स्थानीय शिल्पकारों और उद्यमियों ने पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत को प्राचीन समय में सोने की चिड़िया इसलिए कहा जाता था, क्योंकि देश के गांवों में ही जीवनोपयोगी लगभग सभी वस्तुओं का निर्माण हो जाता था और विदेशी वस्तुओं की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से छोटे शिल्पियों, बुनकरों और कुटीर उद्यमियों को आर्थिक और तकनीकी सहायता मिल रही है, जिससे उनके व्यवसाय को नई ऊर्जा मिली है।उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.