वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स (दानियालपुर, सोनातलाब) की ओर से रविवार को कॉम्बैट कराटे में 5 सीनियर बच्चों को ब्लैक बेल्ट दिया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सुनील कुमार विश्वकर्मा (विभागाध्यक्ष, ललित कला विभाग काशी विद्यापीठ) एवं डॉ. मेजर अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह (कारगिल योद्धा) तथा स्थानीय पार्षद जितेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के निदेशक रमाशंकर विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि सीनियर खिलाड़ी पलक विश्वकर्मा, साधना गुप्ता, खुशी राजभर, करन भारद्वाज और रेहान अंसारी को ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी बच्चों के साथ ही साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे। संचालन विवेक विश्वकर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...