विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे पैच में गिरा होलपैक
धनबाद, अक्टूबर 3 -- झरिया, प्रतिनिधि। कुसुंडा क्षेत्र की विश्वकर्मा परियोजना में शुक्रवार को पहली पाली के दौरान एक एसडीई 735 नंबर का होलपैक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट गहरे पैच में जा गिरा। इस भीषण हादसे में होलपैक ऑपरेटर ललन नोनियां (48) की मौत हो गई। घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। सहकर्मियों ने किसी तरह ललन को वाहन से बाहर निकाल कर धनबाद सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुसुंडा के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी अस्पताल पहुंचे, जहां संयुक्त मोर्चा नेताओं ने मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल नियोजन देने की मांग की। जीएम ने यूनियन की मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया है.
जांच प्रक्रिया डीजीएमएस ने की जांच : यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.