हजारीबाग, मार्च 10 -- इचाक प्रतिनिधि।राष्ट्रीय राजमार्ग 33 स्थित इचाक मोड़ में प्रस्तावित विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर राणा विश्वकर्मा समाज की बैठक सोमवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता महादेव राणा और संचालन विजय राणा ने किया। बैठक में नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा मुख्य अतिथि और महेंद्र राणा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। बैठक में विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इचाक मोड़ में विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण समाज के लिए आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक होगा। ऐसे में समाज के लोगों को निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की जरूरत है। निर्णय लिया गया कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था मिल-जुलकर की जाएगी। बैठक में शामिल समाज के लोगों ने मंदिर को मूर्त रूप देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.