गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला। शहर के खटवा नदी के समीप निर्माणाधीन श्रीविश्वकर्मा मंदिर का कार्य तेजी से जारी है। मंदिर का करीब 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार को जयपुर से भगवान श्रीविश्वकर्मा की प्रतिमा गुमला पहुंची। जिसे विश्वकर्मा समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक उतारा। समाज के अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद भव्य रूप से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित कर भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।उन्होंने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र का पहला भव्य और विशाल विश्वकर्मा मंदिर होगा। निर्माण कार्य में गुमला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। जिससे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.