विश्वकर्मा पूजा के दिन गम में बदलीं 2 परिवारों की खुशियां, डूबकर 2 स्कूली छात्रों की मौत
भागलपुर, सितम्बर 18 -- Bihar News: बिहार के भागलपुर में विश्वकर्मा पूजा के दिन दो परिवारों की उत्सव की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। कहलगांव थाना क्षेत्र के सदानंदपुर पंचायत अंतर्गत कवैया टोला स्थित तालाब में गुरुवार को स्नान करने के दौरान डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत पर कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान नंदलालपुर हरिजन टोला निवासी गिरिराज दास के 15 वर्षीय पुत्र विभीषण कुमार और सुनील हरिजन के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद चार छात्र तालाब में स्नान करने गए थे। इनमें दो छात्र स्नान करने के बाद बाहर निकल गए। बाढ़ के कारण पानी अधिक था जिसका अंदाजा दो छात्रों को नहीं हो सका। इस वजह से विभीषण और मनीष तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके दोस्तों ने हल्ला किया तो कुछ लोग जुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.