धनबाद, अक्टूबर 4 -- कुसुंडा क्षेत्र की विश्वकर्मा परियोजना में ऑपरेटर ललन नोनियां (48) की मौत के बाद शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और कर्मियों ने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के बैनर तले शव को हाजिरी घर के समीप रखकर करीब सात घंटे तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मृत कोयलाकर्मी के आश्रित को मिला नियोजन प्रदर्शन का कारण इधर, डीजीएमएस के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद परियोजना में उत्पादन कार्य पर तत्काल रोक लगा दी है। शुक्रवार को पहली पाली में एसडीई 735 नंबर का हॉलपैक अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरे पैच में गिर गया था, जिससे चालक ललन नोनियां की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही कर्मी भड़क गए। यूनियन नेता अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा सैलरी अकाउंट राष्ट्रीयकृत बैंक में न...