धनबाद, अप्रैल 17 -- झरिया। धनसार विश्वकर्मा परियोजना में गुरुवार को प्रथम पाली में कार्य के दौरान शॉवेल ऑपरेटर नारायण साव दुर्घटना का शिकार हो गए। शॉवेल मशीन पर काम करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गिर पड़े। इससे उनका पैर टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सहकर्मियों ने उन्हें कोलियरी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उनका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- अमलोरी के बेड़े में 890 एचपी डोज़र शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.