विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का सम्मान
रुडकी, सितम्बर 17 -- ब्रह्माकुमारीज के रुड़की सेवा केंद्र में विश्वकर्मा दिवस पर शिल्पी भारत, विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजयोगिनी बीके गीता की अध्यक्षता में उद्यमियों और कर्मयोगी शिल्पियों को शॉल, अंगवस्त्र व ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। उद्योग भारती अध्यक्ष केतन भारद्वाज और स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज के शांति, नशामुक्ति और चरित्र निर्माण अभियानों की सराहना की। बीके गीता ने शिल्पियों से हुनर और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सेवा, श्रम और सम्मान को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: रोडवेज कार्यशाला में विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.