विश्वकर्मा दिवस:: जिन हाथों ने देश बनाया, आज उन्हीं हाथों में रोजी की चिंता
रांची, सितम्बर 17 -- रांच, विशेष संवाददाता। विश्वकर्मा पूजा का दिन उन हाथों को याद करने का दिन है, जिन्होंने मशीनों और औजारों को आकार देकर विकास की नींव मजबूत की। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के हजारों कर्मी भी ऐसे ही विश्वकर्मा हैं। इन हाथों ने कभी देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया था। जटिल से जटिल उपकरणों का निर्माण किया, बड़े-बड़े औद्योगिक संयंत्रों के लिए मशीनें तैयार कीं और एचईसी की पहचान देशभर में स्थापित करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। लेकिन आज इन्हीं हाथों के सामने अपने परिवार का पेट पालने की चिंता खड़ी है। जिन मशीनों के सामने खड़े होकर इन कर्मियों ने अपने हुनर और मेहनत से देश के औद्योगिक विकास की कहानी लिखी, आज उनमें से कई कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.