विश्वकर्मा आर्मी के परिवार सम्मेलन का हुआ आयोजन
महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्वकर्मा आर्मी द्वारा जिला परिषद डाक बंगला नौतनवा में भव्य स्वागत समारोह एवं परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभासपा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर घनश्याम विश्वकर्मा मुख्य अतिथि तथा अमित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर लखनऊ स्थित आंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्सव मनाते हैं, उसी तरह नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.