भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्वकप क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत के बाद रविवार देर रात तक भागलपुर शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही टीम इंडिया की जीत पक्की हुई, वैसे ही शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। देर रात तक शहर के चौक-चौराहों और मोहल्लों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। युवाओं की टोली अपने-अपने मुहल्ले में हाथ में तिरंगा लेकर निकल आए। इंडिया, इंडिया का नारा लगाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।शहर के परबत्ती, स्टेशन चौक, खलीफाबाग चौक, तिलकामांझी चौक और बरारी समेत हर इलाके में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर निकल आए। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाए। कई जगहों पर ढोल-नगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.