वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। टी-20 विश्व कप क्रिकेट में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर खेल प्रेमियों ने सोमवार को खुशी मनाई। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से विकास इंटर कॉलेज तक विजय जुलूस निकाला। इसमें सोमवार को हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, रग्बी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और मार्शल आर्ट के 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान सभी हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ एके सिंह ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है। इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...