प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। टी-20 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार विजय पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह, मैनेजर डॉ. मनीष सिंह, डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने संयुक्त रूप से टीम इंडिया को बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा भार्गव एवं सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से टीम इंडिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.