रामगढ़, अगस्त 9 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आदिवासी संघर्ष मोर्चा का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन ने कहा कि यह दिन उत्सव नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का अवसर है। इसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर में मार्च निकाल कर सभा करेंगें। आरा सारुबेडा में आदिवासियों का भव्य समारोह होगा। ​देवकीनंदन ने बताया कि 9 अगस्त को होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी में आज निकलेगी आदिवासी दिवस की शोभायात्रा आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक का प्रदर्शन ...