मथुरा, मई 12 -- पुण्य तीर्थ विश्राम घाट की सफाई व्यवस्था का मुम्बई की एक निजी कम्पनी जिम्मा उठा रही है। संस्था के प्रयास से यमुना जल स्वच्छ बनने में सहायक हो रहे हैं। आधा दर्जन कर्मचारी विश्राम घाट को साफ-सुथरा बनाने में प्रतिदिन जुटे हुए हैं। इसका असर घाट पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है, कहीं भी दोना पत्तलों व फूलों का कूड़ा दिखाई नहीं दे रहा है। मथुरा के यमुना किनारे विश्राम घाट श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है। हर किसी की इच्छा होती है कि विश्राम घाट पर मां यमुना जी पूजा अर्चना करे और यमुना जी मंदिर में यमुना जी के दर्शन करे, लेकिन यहां की कोई साफ सफाई की व्यवस्था नहीं थी। यह भी पढ़ें- विश्राम घाट की सफाई का जिम्मा उठा रही है मुम्बई की निजी कम्पनी यहां के तीर्थ पुरोहितों ने मुम्बई की बीना डलपमेंट कम्पनी के संचालकों से सम्पर्क किया ...