पलामू, मई 30 -- विश्रामपुर। पलामू उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रशिक्षु अधिकारी राहुल कुमार ने शनिवार को विश्रामपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी से लेकर दवा भंडार तक सभी विभागों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई व मरीज सुविधाओं की गहनता से जांच की। कर्मियों को समय पर ड्यूटी और मरीजों से संवेदनशील व्यवहार के निर्देश देते हुये कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा है। इस दौरान डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. एमएम प्रसाद, डॉ अनिल उरांव, राजीव सिंह, विनोद तिवारी, मिथलेश दुबे, रंजन कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बेहतर कार्यप्रणाली व जवाबदेही से विकास योजनाओं को मिलेगी गति : आयुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...