पलामू, फरवरी 18 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर विश्रामपुर व रेहला में एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल के पदाधिकारी व जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर फ्लैग मार्च में शामिल थे। फ्लैग मार्च विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न वार्डों के रास्ते होकर रेहला पहुंचा। इस दौरान एसडीपीओ आलोक टूटी ने आम लोगो से बातें कर वस्तुस्थिति की भी जजनकारी ली। उन्होंने आम नागरिकों व गणमान्य लोगो से नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में मदद की अपील की। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.