विश्रामपुर लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज में अब 150 सीट पर होगा नामांकन
पलामू, जुलाई 18 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नावाडीह कला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी/पूर्व एमसीआई) से बड़ी उपलब्धि मिली है। आयोग के निरीक्षण एवं मूल्यांकन के बाद कॉलेज में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कुलाधिपति डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने इसे ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह केवल सीटों की संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और संस्थान की कार्यप्रणाली पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मुहर है। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 C...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.