विश्रामपुर में सीएसपी लूटने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
पलामू, जुलाई 6 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में वर्ष 2022 में हुई डेढ़ लाख रुपये की लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुंदन पासवान को बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल से 5 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 अप्रैल 2022 को छह हथियारबंद अपराधियों ने पिपरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में बिश्रामपुर थाना में कांड संख्या 20/2022 पंजीकृत किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.