पलामू, मई 8 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि एक ही परिवार के तीन वारंटी बासुदेव कुमार राम व कोशिला देवी व रामप्यारी राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीनों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट अदालत से जारी था परंतु आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर करने के बजाए फरार चल रहे थे। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.