पलामू, मार्च 7 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात में बोलेरो पिकअप पर 7 मवेशी को लादकर गंतव्य की ओर ले जाने के दौरान जब्त किया है। अवैध गौवंश तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह मार्च की रात नावाडीह कला गांव में देवी धाम के पीछे इटको रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान उक्त पिकअप को जब्त किया है। जांच में वाहन पर क्रूरता पूर्वक सात बैल पाए गए जिनके संबंध में चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। गिरफ्तार चालक की पहचान 26 वर्षीय पिन्टु शर्मा के रूप में की गई है जो औरंगाबाद(बिहार) के कुटुंबा थाना के सोनार खाप का रहने वाला है। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि वाहन सहित पशुओं को जब्त कर विश्रामपुर थाना कांड संख्या 19/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वाहन मालिक...