विश्रामपुर बधार में आग से 200 बीघे में लगी गेहूं की फसल राख
सासाराम, अप्रैल 5 -- दिनारा, एक संवाददाता। भानस थाना क्षेत्र के समहुती पंचायत के विश्रामपुर बभनडीहां बधार में रविवार की दोपहर आग लगने से लगभग 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। तब तक आग की लपटें भयानक रूप ले चुकी थी। जिससे किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.