पलामू, अप्रैल 23 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे की अगुआई में गुरुवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया वाहनों में तय मानक से ज्यादा शीशों पर लगी काली फिल्म को भी हटाया गया। कागजातों की गहन जांच की गयी। कई वाहनों का चालान भी काटा गया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाना प्रतिबंधित है। इससे वाहन के अंदर की गतिविधियां स्पष्ट नहीं दिखती है जो सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड-बंगाल सीमा पर पाकुड़िया पुलिस की सघन वाहन जांच उन्होंने वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.