पलामू, मई 2 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रमिक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद की अध्यक्ष गीता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मियों व स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि नगर की स्वच्छता, विकास व व्यवस्था बनाये रखने में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके योगदान के बिना शहर की प्रगति की कल्पना अधूरी है। कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने भी कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से उनका मनोबल बढ़ता है। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन नगर प्रबंधक प्रभात कुमार ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.