विश्रामपुर के वार्ड-17 में सड़क पर बहता है गंदा पानी
पलामू, मई 16 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड-17 में नाली के गंदे पानी सड़क पर लगातार बहने से उस रास्ते से गुजरने वाले हर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बदबूदार गंदे पानी से कई बीमारियों की भी आशंका बढ़ गई है। लोगों ने इसका स्थायी हल निकलवाने की मांग की है ताकि उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को कोई परेशानी की सामना नहीं करना पड़े। वार्ड पार्षद सुनील चौधरी ने बताया कि केवल एक व्यक्ति ओमप्रकाश केशरी अपनी घर की नाली का पानी सड़क पर छोड़ देता है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि जल्द ही नाली निर्माण करा दिया जाएगा। निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, अब केवल निविदा होना बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.