गढ़वा, फरवरी 28 -- झारखंड के 48 नगर निकायों में शुक्रवार से शुरू हुई मतगणना और चुनाव परिणाम ने होलियाना माहौल बना दिया है। होली के चार दिन पहले ही विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में रंग-गुलाल उड़े। जीते प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटकर अपने वादे पूरे करने का संकल्प दोहराया। मेदिनीनगर के मेयर पद के लिए भी अरुणा शंकर और नम्रता त्रिपाठी के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ। राउंड के हिसाब से दोनों के मत भी ऊपर-नीचे होते रहे। समाचार लिखे जाने तक चौथे राउंड की गिनती चल रही थी। विश्रामपुर नगर परिषद की नई अध्यक्ष के रूप में गीता देवी निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कुल 3071 वोट लाकर उपविजेता रहीं तारा खातून को 125 मतों के अंतर से हराया। वहीं लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश सिंह चुने गए।हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं कुमा...